खलीलाबाद। मिलावटखोरों पर शिकंजा कसते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार दोपहर 2 बजे नवीन सब्जी मंडी स्थित सुनील कुमार भुजा वाले व SSMM इंटरप्राइजेज का औचक निरीक्षण किया। दोनों कारोबारियों ने लाइसेंस नहीं दिखाया। SSMM इंटरप्राइजेज में भुने चने में रंग मिलावट की आशंका पर 148 किग्रा (₹14,800) भुना चना सीज किया गया। एगिष्ठा एग सेंटर को भी चेतावनी दी गई।