मथुरा: शहर के व्यस्ततम क्वालिटी चौराहा पर लगा भीषण जाम, यातायात व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
शनिवार की शाम शहर के क्वालिटी चौराहे पर ऐसा भीषण जाम लगा कि लोग घंटे जाम में फंसे रहे यहां तक गंभीर मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही सायरन बजाते रहे लेकिन जाम टस से मस नहीं हुआ लोगों ने यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए पुलिस पर नाराजगी जाहिर की कहा कि शहर की व्यवस्था केवल कागजों में है