धरहरा: नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई, गूंजे जयकारे: “अगले साल तू जल्दी आना मां”, भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ विसर्जन
धरहरा प्रखंड अंतर्गत औड़ाबगीचा, पंचरुखी, कुमारपुर घटवारी और सराधी मनकोठिया सहित आसपास के क्षेत्रों में आस्था और शक्ति की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्र एवं दशमी पूजा रविवार की रात्रि लगभग 9 बजे प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। नौ दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन का समापन भावनात्मक माहौल के बीच हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी।