सोहागपुर: जिले भर की पुलिस ने पांच अलग-अलग स्थानो पर दबिश देकर आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही पुलिस ने शुक्रवार को दी जानकारी
शहडोल जिले की पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया है कि जिलेभर की पुलिस ने पांच अलग-अलग स्थानो पर दबिश देकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है। पुलिस ने बताया है कि इस कार्यवाही के दौरान पांच लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध भी दर्ज किया है। यह कार्रवाई मुखबिर द्वारा मिली सूचना के बाद पुलिस ने की है।