बटेश्वर में शनिवार को आयोजित विराट कृषि मेले के चौथे दिन कृषि निदेशक पंकज त्रिपाठी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत उन्होंने मेले में लगी विभिन्न कृषि स्टॉलों का निरीक्षण किया। कृषि विभाग की स्टॉलों पर सलीम अली खा, सच्चिदानंद एवं सर्वेश कुमार से योजनाओं व तकनीकों