सारंगपुर: सारंगपुर पुलिस ने गुम बालक को 12 घंटे में उज्जैन से खोजा, परिजनों ने पुलिस का साफा पहनकर किया सम्मान
सारंगपुर पुलिस की मुखबिर सूचना तंत्र और ऑपरेशन मुस्कान अभियान में गुम हुए 16 साल के अमन गुर्जर को 12 घंटे में ही उज्जैन से दस्तयाब कर लिया है। वहां उज्जैन रेलवे स्टेशन पर घूमता हुआ पाया गया उसके साथ कोई अपराधी घटना नहीं घटी। ग्रामीणों ने मंगलवार को शाम 4:00 बजे थाना प्रभारी आकांक्षा हाड़ा, पुलिस जवानों का फूल माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।