सारंगपुर: पाडल्या रोड पर रेत से भरे ट्रैक्टर और ऑटो की टक्कर, 6 घायल, एक शाजापुर रेफर, पुलिस ने मामला दर्ज किया
सारंगपुर में पाडल्या रोड पर रेत से भरे हुए तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दी हादसे में 6 लोग सहित दो महिलाएं भी घायल हो गई है ।वहीं एक व्यक्ति को गंभीर हालत में शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया है थाना प्रभारी आकांक्षा हाडा ने सोमवार शाम 4:00 बजे बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।वही ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया।