गुलाबगंज: कृषि योजनाओं का लाभ लेने हेतु गुलाबगंज सहित जिले के कृषक भाई एमपी किसान पोर्टल पर पंजीयन करायें
कृषक भाई कृषि विभाग की विभिन्न योजना अंतर्गत बीज, सिंचाई यंत्र एवं आदान सामग्री आदि का लाभ लेने हेतु कृषि विभाग के ऑनलाईन पोर्टल एमपी किसान पर अपने आवेदन का पंजीयन करायें। पंजीयन हेतु बेब ब्राउजर पर kisan.mp.gov.in बेब साईट के माध्यम से स्वंय या नजदीकी एमपी ऑनलाइन पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।