जानकारी के अनुसार, रहरा थाना क्षेत्र के गांव बुरावली निवासी 30 वर्षीय नईम पुत्र मुकीम पिछले काफी समय से चंडीगढ़ में अपने परिवार के साथ रह रहा था। वह वहां पेंट का काम करता था। शुक्रवार रात वह किसी जरूरी काम (एसआर फॉर्म भरवाने) के सिलसिले में चंडीगढ़ से बाइक द्वारा अपने पैतृक गांव बुरावली लौट रहा था।