ग्वालियर गिर्द: शराब का शौक पडा भारी, आगरा के युवक का मोबाइल चैन गायब
हजीरा थाना क्षेत्र के गणेश गार्डन यादव धर्मकांटे के पास एक युवक को ज्यादा शराब पीना भारी पड गया। आगरा जिले के सैंया का रहने वाला धर्मेंद्र धाकरे किसी कार्यक्रम में शामिल होने यहां 5 जून को आया था रात में उसने अपने कुछ परिचितों के साथ पार्टी की। ज्यादा शराब के सेवन से उसे होश ही नहीं रहा कि कब उसकी एक तौला वजनी सोने की चैन कीमती मोबाइल चोरी हो गया।