मऊरानीपुर: मेढकी गांव में रहस्यमयी आग का आतंक, तीन दिन से दो घर और दुकान बन रहे हैं लपटों का निशाना
झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के मेढकी गांव में एक ही परिवाक दो घरों और एक दुकान में पिछले तीन दिनों से रहस्यमयी तरीके से बार-बार आग लगने की घटनाएं हो रही हैं। आग से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुटा है।आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।