बस्सी: चाकसू थाना क्षेत्र के भवानीपुरा गांव में एक युवक का शव मिलने से आसपास के इलाके में फैली सनसनी
Bassi, Jaipur | Mar 16, 2025 चाकसू थाना क्षेत्र के भवानीपुरा गांव के पास आज रविवार को दोपहर करीब 3 बजे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। थानाधिकारी मनोहरलाल के अनुसार शव हाईवे से भवानीपुरा गांव की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते के पास मिला। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी गई है। उसने काले रंग का पायजामा और चेकदार शर्ट पहन रखी थी। शव की स्थिति क्षत-विक्षत है।