जगदीशपुर: गलवान के वीर शहीद चंदन कुमार की शहादत दिवस मनाई गई, शहीद के भाई ने प्रतिमा लगाने और तोरणद्वार निर्माण की रखी मांग
देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सेना के वीर सपूत, शहीद चंदन कुमार का आज मंगलवार को शहादत दिवस उनके पैतृक गांव जगदीशपुर के ज्ञानपुरा में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों ने शहीद की शहादत को नमन किया और उनके शौर्य को याद किया। शहीद चंदन कुमार का जन्म एक देशभक्त परिवार में हुआ था। उनके पिता हृदयानंद सिंह स्वयं होमगार्ड के जवान