लातेहार: बालूमाथ थाना क्षेत्र निवासी अमर गंझु ने लातेहार एसपी से मदद मांगी
बालूमाथ थाना क्षेत्र निवासी अमर गंझु ने बुधवार की दोपहर 12:00 बजे लातेहार एसपी को आवेदन देकर मदद की गुहार लगाया है। आवेदन के माध्यम से अमर गंझु में बताया कि बालूमाथ ग्राम में खाता संख्या 506 पलॉट संख्या 2864 रकबा 41 डिसमिल ज़मीन मेरी है। जिस पर फर्जी कागजात बनाकर बालूमाथ ग्राम के चार लोग कब्जा करना चाहते हैं। जिसे लेकर उसके साथ गाली गलौज एवं मारपीट भी किया है