सिवनी: पेंच टाइगर रिजर्व में पेड़ पर दिखा तेंदुओं का जोड़ा, सफारी में दिखा दुर्लभ नज़ारा
Seoni, Seoni | Apr 13, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व में सफारी के दौरान पेड़ पर तेंदुओं का जोड़ा नजर आया है। इस नजारे का वीडियो सिवनी के सोशल मीडिया में रविवार को वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है पर्यटकों ने इस दुर्लभ दृश्य को कैमरे में कैद किया, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। पेंच प्रबंधन ने भी वीडियो की पुष्टि की है।