शनिवार की दोपहर करीब डेढ बजे मानदेय न मिलने के विरोध में कर्मचारियों ने नगर पालिका बागपत के नलकूपों पर ताला लगाकर हंगामा किया। हंगामा के दौरान नगर पालिका बागपत के सदस्य संजय रूहेला और ईओ के के भड़ाना के साथ नोंकझोंक हुई। हंगामा देखते हुए कोतवाली बागपत पुलिस बुलाई गई।