ब्यावर: झाड़ियों में बेहोश मिली गौ माता, जीव दया मण्डल ने उसकी जान बचाई
Beawar, Ajmer | May 3, 2026 ब्यावर। रविवार शाम 4 बजे जवाजा में पशु सेवा का सराहनीय उदाहरण सामने आया, जहां जीव दया मण्डल जवाजा की टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक गौ माता की जान बचाई। संस्था को सूचना मिली कि जवाजा पेट्रोल पंप के पीछे झाड़ियों में एक गौ माता बेहोश अवस्था में पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वहां पहुंचकर देखा गया कि गौ माता गंभीर स्थिति में थी और उसका आहा