गोरखपुर: CAA कानून लागू होने के बाद पहले जुमे की नमाज पर जिला प्रशासन पूरे जिले में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ अलर्ट
CAA कानून लागू होने के बाद पहले शुक्रवार की नमाज के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरीके से अलर्ट है। पुलिस प्रशासन ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पैदल गश्त कर कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए लोगों से अपील किया। संवेदनशील इलाकों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस और प्रशासन की विशेष निगाह बनी हुई है।