पिछोर: मोहर्रम ताजिया को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, आपसी सौहार्द से त्योहार मनाने पर सहमति
आगामी मोहर्रम ताजिया पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से मंगलवार शाम लगभग 6:00 बजे पिछोर नगर की जनपद पंचायत सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई।बैठक की अध्यक्षता एसडीएम ममता शाक्य ने की।इसमें एसडीओपी तहसीलदार,थाना प्रभारी,विद्युत विभाग के अधिकारी,पत्रकार बंधु, ताजिया कमेटी के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।