मथुरा: अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में संत समाज उतरा, प्रशासन से माफी की मांग
कुंभ और माघ मेले के बीच शंकराचार्य की मान्यता को लेकर छिड़ा विवाद अब गहराता जा रहा है। कान्हा की नगरी वृंदावन में आज संतों का गुस्सा फूट पड़ा। राधानंद गिरी के आश्रम में एक महत्वपूर्ण बैठक में संत समाज ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज ही असली शंकराचार्य हैं। संतों ने मेला प्रशासन के रवैये पर कड़ी आपत्ति जताई