मथुरा: बांके बिहारी कॉरिडोर निर्माण के लिए गोस्वामी मनीष मिश्रा ने 322 वर्ग मीटर जमीन की रजिस्ट्री बांके बिहारी के नाम की
वृंदावन केसरी बांके बिहारी मंदिर के प्रस्तावित निर्माण की दिशा में मंगलवार को एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया कोरीडोर परियोजना के लिए दूसरी रजिस्ट्री संपन्न हो गई है विक्रेता मनीष मिश्रा द्वारा अपनी 322 वर्ग मीटर भूमि को बांके बिहारी के नाम कर दिया है इसको लेकर जिलाधिकारी एवं कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने विक्रेता को शुभकामनाएं देते हुए आभार जताया