महावन: राया नौहझील मार्ग पर आंधी तूफान में सड़क पर गिरे बिजली के खंबे से टकराई बाइक, इलेक्ट्रिशियन की इलाज के दौरान हुई मौत
राया नौह झील मार्ग पर शनिवार देर शाम आए आंधी तूफान और बारिश के चलते एक विद्युत खम्मा बीच सड़क पर गिर पड़ा तभी पंकज 42 वर्ष निवासी परसौतीसघड़ी मांट से लौट रहा था रास्ते में अंधेरा होने के कारण बाइक विद्युत खम्मा से टकरा गई जिसमें करंट दौड़ रहा था वह करंट की चपेट में आया और उसकी मौत हो गई परिवार में कोहराम मच गया पुलिस ने सब पोस्टमार्टम को भेजा