बालोद: जनसेवा की मिसाल: ग्राम टिकरी की महिला सरपंच अपने खर्च पर 5 मजदूरों को करा रही हवाई सफर और जगन्नाथ पुरी के दर्शन
Balod, Balod | May 1, 2026 बालोद जिले के ग्राम पंचायत टिकरी में जनसेवा की एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल सामने आई है। यहां की महिला सरपंच ललिता रितेश देवांगन ने सम्मान की उड़ान, मिशन अनमोल मुस्कान के तहत गांव के 5 गरीब मजदूरों को अपने खर्च पर हवाई यात्रा कराते हुए भगवान जगन्नाथ पुरी के दर्शन कराने का निर्णय लिया है।