बदायूं: किसरूआ गांव में लग्जरी कार ने युवक को टक्कर मारी, ग्रामीणों ने किया हंगामा
Budaun, Budaun | May 1, 2026 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के बदायूं दातागंज मार्ग पर स्थित किसरूआ गांव के निकट बदायूं से जा रही वेकाबू लग्जरी कार ने रोड किनारे खडे सतेन्द्र सिंह को टक्कर मार दी। जिससे युवक घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार महिला चला रही थी। ग्रामीणों के मताबिक कार में एक चर्चित नेता सवार थे। आक्रोशित भीड़ ने युवती और नेता की जमकर धुनाई भी कर दी।