खुरई: उपज मंडी के हम्मालों ने मजदूरी बढ़ाने के लिए किया प्रदर्शन, SDM मनोज चौरसिया को सौंपा ज्ञापन
Khurai, Sagar | Feb 5, 2026 खुरई की उपज मंडी में नियम है कि प्रत्येक दो वर्षो में हम्मालों की मजदूरी बढ़ाई जाती है, जनवरी 26 में भी 15 % मजदूरी बढ़ाई जानी थी लेकिन व्यापारियों ने अभी तक बढ़ी हुई मजदूरी नहीं दी है, जिसको लेकर हम्मालों ने गुरुवार दोपहर 2 बजे प्रदर्शन करते हुए SDM मनोज चौरसिया को ज्ञापन सौंपकर मजदूरी बढ़ाने की मांग की है।