अयोध्या एक बार फिर इतिहास रचने जा रही है। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज फहराएंगे। इस पावन अवसर पर गाज़ीपुर से भी 63 विशेष अतिथि अयोध्या के लिए रवाना हो रहे हैं। काशी प्रांत के आरएसएस सहसंयोजक और गाजीपुर-अयोध्या कार्यक्रम के प्रमुख डॉ. अजय चौहान ने इसकी पुष्टि की है।