बांधवगढ़: सेवा पथ पर थम गई सांसें: ट्रेन में हार्ट अटैक से शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार गौतम का निधन
शहडोल से उमरिया आ रही ट्रेन में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने पूरे शिक्षा जगत को शोक में डुबो दिया है। करकेली जनपद शिक्षा केंद्र के पूर्व समन्वयक और साक्षर भारत मिशन के जिला समन्वयक रहे संतोष कुमार गौतम का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया।बताया जा रहा है कि संतोष गौतम सेवा कार्य के सिलसिले में उमरिया कलेक्ट्रेट आ रहे थे। यात्रा के दौरान अचानक मौत हुई