जांजगीर: मुनून गांव में ट्रैक्टर ने महिला को मारी टक्कर, हादसे में महिला की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मुनून गांव में ट्रैक्टर ने महिला को टक्कर मार दी है. हादसे में महिला को गंभीर चोट आई थी और उसे जिला अस्पताल लाया गया था. यहां घायल महिला विमला बाई कश्यप की इलाज के दौरान मौत हो गई है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और शव को पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजन को सौंप दिया है. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है।