हज़ारीबाग: हजारीबाग में झारनेट सेवा ठप , लोगों को हो रही है परेशानी,नही बन पा रहा है जाति आवासीय प्रमाण पत्र
भू- राजस्व विभाग झारखंड सरकार के निर्देश के कई दिनों के बाद झारनेट सेवा पूरी ठप है। जिसके कारण आए दिनों जमीन संबंधीत से लेकर आय प्रमाण, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र बनाने में इनदिनों काफी फजीहत उठाना पड़ रहा है। सभी कार्य झारनेट के माध्यम से होना था और यह सुविधा सिर्फ प्रखंड सह अंचल कार्यालय में है।