सोहागपुर: धोखाधड़ी करने वाले की कलेक्टर से हुई शिकायत सरसी गांव का मामला
शहडोल जिले के सरसी गांव के रहने वाले अक्षय कुमार मंगलवार को लगभग 3:00 कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और एक शिकायत पत्र कलेक्टर को सौपा है,शिकायत पत्र में कहा है कि गांव के तत्कालीन सचिव जितेंद्र सिंह रघुवंश एवं गांव के ही सरपंच द्वारा तालाब योजना की राशि धोखाधड़ी कर हड़प ली गई है,कड़ी कार्यवाही की मांग को लेकर शिकायत पत्र सौपा है,और कार्यवाही की बात कही है।