बालोद: बारिश शुरू होते ही किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई करने की सलाह, बीजोपचार और सही दूरी रखने की दी गई जानकारी
Balod, Balod | Jul 8, 2026 जिले में बारिश शुरू होने के साथ ही कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) बालोद ने किसानों को खरीफ फसलों की बुवाई वैज्ञानिक तरीके से करने की सलाह दी है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि समय पर बुवाई, अच्छे बीज का उपयोग और बीजोपचार करने से फसल अच्छी होगी, लागत कम आएगी और उत्पादन बढ़ेगा।