बेगूसराय: बेगूसराय में जोरदार बारिश से गर्मी से मिली राहत, अगले 04 दिनों तक बारिश का अलर्ट
बेगूसराय में रविवार की सुबह हुई जोरदार बारिश से जहां एक तरफ आमलोगों को गर्मी से राहत मिल गई है. वहीं किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित होगी. किसान अब खरीफ फसल की बुवाई कर सकते हैं. बारिश के संबंध में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 4 दिनों तक बारिश होते रहेगी. इसके साथ ठनका गिरने की भी आशंका जताई है.