नानपारा: नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख ने ब्लॉक मुख्यालय पर गोष्ठी आयोजित कर सुनी जन समस्याएं
नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह ने ब्लॉक मुख्यालय प्रांगण में गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें उपस्थित हुए सभी लोगों को सरकार द्वारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी साथ ही प्रधानमंत्री आवास उन्मुखीकरण योजना के विषय में बताया कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास से वंचित न हो इस दौरान सभी की समस्याओं को सुना गया निस्तारण हेतु आश्वासन दिया गया।