मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की खेती को मिली रफ्तार
मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर को हुई बारिश से किसानों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण खेत सूखे पड़े थे और किसान धान की खेती को लेकर चिंतित थे। बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे कृषि कार्यों ने गति पकड़ ली है।