बदलापुर: सरोखनपुर में अनियंत्रित होकर कार हाईवे के किनारे गड्ढे में पलटी, बाल-बाल बचे कार सवार
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर में स्थित 731 हाईवे के किनारे एक कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा पलटी। जबकि कार में बैठे दो लोग बाल बाल बच गए। समाचार संकलन तक कार सवारों की पहचान नहीं हो सकी। वही जिसको लेकर हाइवे के किनारे आने जाने वाले राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस तथा NAHI की टीम के द्वारा कार को बाहर निकलवाने के प्रयास में ज