महेश्वर: महेश्वर गौशाला में विधायक राजकुमार मेव द्वारा गोवर्धन पूजा की गई
महेश्वर। नगर की श्रीमद् भागवत मां रेवा गौशाला में मंगलवार दोपहर में मध्य प्रदेश शासन के निर्देश अनुसार गोवर्धन पूजा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमे क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव ने गोवर्धन पूजा कर गौमाता का पूजन किया। पूजन कार्यक्रम पंडित गोविंद चतुर्वेदी ने संपन्न करवाया।