सेन्हा: ग्रामीण स्तर पर फुटबॉल विकास लक्ष्य, सेन्हा चौक में स्व. नंदलाल प्रसाद स्मारक टूर्नामेंट की तैयारी पर विशेष बैठक
ग्राम अर्रु, सेन्हा चौक में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे स्व. नंदलाल प्रसाद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट, जो आगामी 03 अक्टूबर से शुरू होगा, की सफलता हेतु एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं संरक्षक टूर्नामेंट सुखैर भगत तथा प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद उपस्थित रहे।