बहराइच: झुडिया गांव में रेलिंग में उतरे करंट से दो बहनों को लगा करंट, एक बहन की हुई मौत
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत झुडिया गांव में घर की रेलिंग में उतरे करंट से दो बहनों को करंट लग गया। दोनों बहनों को इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जिसमें एक बहन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया था। वहीं रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।