वारिसलीगंज: ROB के पास तेज रफ्तार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत, जीजा से मिलकर लौटते समय गई जान
वारिसलीगंज थाना क्षेत्र स्थित आरओबी सड़क हादसे में एक 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान काशीचक थाना क्षेत्र के डेढ़गांव गांव निवासी राजू कुमार के पुत्र मनखुश कुमार के रूप में हुई है।