बस्ती: बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष आरके आरतियन के ब्राह्मणों को लेकर दिए गए बयान से लोगों में रोष, कार्यवाही की मांग
Basti, Basti | Dec 29, 2025 बहुजन मुक्ति मोर्चा पार्टी के बस्ती जिलाध्यक्ष आरके आरतियन द्वारा ब्राह्मणों के डीएनए को लेकर दिये गए बयान से लोगों में रोष देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस बयान को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं तमाम लोगों की मांग है की ऐसी बयानबाजी पर रोक लगनी चाहिए जिससे समाज की एकजुटता भंग होती हो।