बस्ती: जीआईसी में मंडल स्तरीय प्रदर्शनी का समापन, 1 करोड़ से अधिक का हुआ व्यवसाय
Basti, Basti | Dec 29, 2025 बस्ती जिले के राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के मैदान में चल रही 10 दिवसीय खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आज समापन हो गया। विभागीय अधिकारी ने बताया कि इस दौरान व्यापारियों ने एक करोड़ से अधिक का व्यवसाय किया। मुख्य अतिथि के रूप में समापन के अवसर पर पहुंचे भाजपा विधायक अजय सिंह ने लोगों से स्थानीय उत्पादों व खादी वस्त्रों को अपनाने की अपील की है।