बालोद: ट्रांसफार्मर की गड़बड़ी से मोहल्ले में दौड़ा हाई वोल्टेज करंट, 70 से ज्यादा घरों के इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर हुए खराब
Balod, Balod | Jun 2, 2026 बालोद जिले के ग्राम पोंडी में अचानक वोल्टेज बढ़ने से 70 से अधिक घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब हो गए। घटना के बाद टीवी, फ्रिज, एसी, कूलर, पंखे, बल्ब और अन्य उपकरणों से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में कई उपकरण शॉर्ट सर्किट की चपेट में आकर बंद हो गए। इससे ग्रामीणों को हजारों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा।