नगीना: कोतवाली देहात क्षेत्र के गौसपुर चौराहे पर कैंटर ने भैंसा बुग्गी को टक्कर मारी, भैंस की हुई मौत
Nagina, Bijnor | May 26, 2026 मंगलवार की सुबह करीब 7:00 बजे कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव ककड़पुर उर्फ लफड़ा निवासी कल्याण सिंह भैसा बुग्गी लेकर जा रहा था। गौसपुर चौराहा के पास एक कैंटर ने उसकी भैंसा बुग्गी को टक्कर मार दी। जिसमें भैंसे की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। बुग्गी चालक ने पुलिस से शिकायत की है।