मोकामा: ओंटा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरा युवक, पीएमसीएच रेफर
Mokameh, Patna | Apr 12, 2026 खबर मोकामा से है जहां रविवार को शाम करीब 6 बजे औंटा रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर मोकामा रेल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को इलाज के लिए मोकामा के ट्रामा सेंटर एम्बुलेंस के सहारे पहुँचाया गया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।