सुसनेर: हाथी दरवाजा के पास प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को पुलिस ने गश्ती वाहन से सिविल अस्पताल पहुंचाया
रविवार की रात में हाथी दरवाजा के पास सब्जी मंडी क्षेत्र में एक गर्भवती महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंच पाई। महिला की हालत बिगड़ती देख परिजन बेहद परेशान थे। तभी वहाँ से गश्त कर रहे पुलिस के जवान नारायण पूरी और आशीष सोनी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे वाहन से अस्पताल पहुंचाया।