भिंड नगर: कल्याणपुरा हत्याकांड का कंट्रोल रूम मे खुलासा,पूर्वसैनिक के घर चोरी कर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार6साथी फरार
भिंड। जिले के देहात थाना क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुरा में पूर्व सैनिक के घर हुई चोरी और महिला की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। करीब एक वर्ष से अधिक समय से फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने शनिवार शाम एक संदेही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया गया