उरई: ग्राम सरसई में 14 वर्षीय लड़की ने सल्फास गोली का सेवन किया, इलाज के दौरान हुई मौत, मेडिकल कॉलेज में हुआ पोस्टमार्टम
Orai, Jalaun | Apr 6, 2025 उरई के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृतक लड़की के परिजनों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, मृतक लड़की ने सल्फास की गोली का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई वहीं उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।