खगौल: दानापुर के बेली रोड पर लग्जरी कार दुर्घटनाग्रस्त, यातायात हुआ प्रभावित
दानापुर के बेली रोड पर शुक्रवार शाम करीब 7 बजे ललित भवन के पास एक लग्जरी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद सगुना मोड़ की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात बाधित हो गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दुर्घटना में कार सवार व्यक्ति घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक टीम मौके पर