अक्षय तृतीया पर रीठी क्षेत्र में धूमधाम से दर्जनों विवाह संपन्न, आज होगी विदाई
कटनी जिले की रीठी तहसील में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दर्जनों विवाह धूमधाम से संपन्न हुए। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।बारातों की गूंज से जगमगाया क्षेत्र अक्षय तृतीया के दिन रीठी क्षेत्र के गांवों में जगह-जगह बारातों का भव्य आगमन हुआ।