बोकारो जिले के सेक्टर 11 रेलवे फाटक 31 जनवरी को बंद रहेगी।इस दौरान रेल फाटक मरम्मत की कार्य जारी रहेगी।शुक्रवार समय 12 बजे जारी जानकारी में बताया गया की दक्षिण पूर्व रेलवे के महदा अनुभाग द्वारा जारी एक सूचना के अनुसार, चास-इस्पात नगर रेलवे खंड पर स्थित लेवल क्रॉसिंग संख्या टीबी-15 आगामी 31 जनवरी 2026 को सड़क यातायात के लिए पूरी तरह से अवरुद्ध रहेगा।